Muzaffarnagr news : भाजपा विधायक बोले पत्थरबाजों से निपटने के लिए खरीद ली जमीन, युवाओं को देगे ट्रेनिंग

muzaffarnagar bjp news

मुजफ्फरनगर। खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी अपने बयानों को लेकर हर समय चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने ऐसा बयान दिया है, जिससे वह फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं । विक्रम सैनी ने कहा कि शुक्रताल में मैने जमीन खरीद ली, वहां आश्रम खोलकर युवाओं को पत्थरबाजों से निपटने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए चाहे उनकी विधायकी ही क्यों न चली जाए।

गांव वाजिदपुर कवाली में आयोजित कार्यक्रम में विक्रम सैनी ने कहा कि मुझे आम जनता ने वोट देकर जिताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जितने विकास कार्य कराए हैं। उनके आधार पर ही जनता ने मुझे दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ जिताया है। इस मौके पर उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। भाजपा विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होते हुए चीन की हिम्मत नहीं है कि वह भारत की सीमा में भी घुस जाए।

इसके बाद उन्होंने कहा कि मैंने शुक्रताल में जमीन खरीद ली है। इस जमीन पर मैं आश्रम खोलूंगा और युवाओं को पत्थरबाजों से निबटने के लिए तथा लाठी चलाना सिखाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वे अपनी दुकानों में पिस्टल और लाठी.डंडे रखें। उन्हीं से अपनी रक्षा करें। उनका यहा बयान चर्चा का विषय बना हुआ है।

advertisement at ghamasaana