26 मार्च को बुलंदशहर में राष्ट्रीय सेमिनार, आयुर्वेद में हृदय रोग के सफल उपचार पर अपने अनुभव बताएंगे विशेषज्ञ

बुलंदशहर। बुलंदशहर के प्रदर्शनी मैदान पर 26 मार्च को सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक हृदय रोग पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा । कार्यक्रम संयोजक अखिल भारतवर्षीय आयुर्वेद विद्यापीठ के राष्ट्रीय मंत्री वैद्य हितेश कौशिक ने बताया की बुलंदशहर स्थित प्रदर्शनी मैदान में रविंद्र नाट्यशाला में हृदय रोग पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा जो कि 2 सत्रों में होगा जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं उपाध्यक्ष बुलंदशहर विकास प्राधिकरण निशा अनंत के द्वारा किया जाएगा ।

प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि भूतपूर्व पुलिस महा निरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल श्री नरेंद्र कुमार भारद्वाज जी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष प्रोफ़ेसर बनवारी लाल गौड़ पूर्व वाइस चांसलर राजस्थान आयुर्वेद यूनिवर्सिटी जोधपुर तथा द्वितीय सत्र 2:00 बजे से 6:00 बजे तक होगा जिसके मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विवेक कुमार मिश्रा जी तथा कार्यक्रम अध्यक्ष वैद्य गोपाल दत्त शर्मा अध्यक्ष प्रादेशिक आयुर्वेद सम्मेलन उत्तर प्रदेश होंगे।

पंचकर्म एवं छार सूत्र विशेष चिकित्सा विशेषज्ञ वैद्य हितेश कौशिक ने बताया की कार्यक्रम में पुणे से आयुर्वेद के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रोहित साणे, बागपत से डॉ. विनय चौधरी, जयपुर से डॉ. विश्ववसु गौड़ , मथुरा से डॉ. भूपेश शर्मा, वृंदावन से डॉ. अंकुर अग्रवाल एवं मानसी अग्रवाल पधार रहे हैं, जोकि आयुर्वेद में हृदय रोग की चिकित्सा विषय पर अपने अनुभवों को साझा करेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क है।

पंचकर्म एवं क्षारसूत्र चिकित्सा विशेषज्ञ वैद्य हितेश कौशिक ने बताया कि इसके पूर्व 25 तारीख को यमुनापुरम में जीटी रोड स्थित समता आयुर्वेद केंद्र पर सुबह 10:30 बजे से 2:00 बजे तक निशुल्क पाइल्स, फिश्चयुला, फिशर एवं पिलोनाइडल साइनस पर निशुल्क आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन किया जाएगा

advertisement at ghamasaana