मेरठ। में एक बार फिर थूक लगाकर रोटी बनाने का एक मामला सामने आया है. दरअसल, मेरठ में एक सगाई समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल हुआ है।रोटी कारीगर की यह हरकत देख हर कोई हैरत में है। रोटी बनाने वाले इस कारीगर की थूक लगाकर रोटी बनाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो वायरल होने के बाद आयोजकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी कारीगर नौशाद को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला
थूक लगाकर रोटी बनाने का यह पूरा मामला मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र का है। वहां सरधना रोड स्थित लक्ष्मी नगर में एक परिवार में सगाई समारोह का आयोजन किया गया था। इसी समारोह में रोटी बनाने के लिए तंदूर कारीगर नौशाद को बुलाया गया था। इस दौरान कुछ युवकों ने नौशाद को थूक लगाकर रोटी बनाते हुए देखा। उन्होंने इसका वीडियो अपने ही मोबाइल से बनाया। बाद में यह वीडियो वायरल हो गया।

इसके पहले फरवरी में भी मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था। इसके बाद हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की थी।इसके बाद अब एक बार फिर मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में फिर एक बार फिर थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल हुआ है।