मेरठ। हथियार सप्‍लायर को लेकर मेरठ एक बार फिर एनआइए के निशाने पर है। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे मेरठ के किठौर के राधना में फिर राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी एनआइए और चंडीगढ़ पुलिस के साथ छापेमारी से हड़कंप मच गया। हथियार सप्लायरों की तलाश में एनआइए ने दो घरों में लगभग पांच घंटे तक तलाशी अभियान चलाया, हालांकि टीम किसी को अपने साथ नही लेकर गई है। जांच एजेंसी की इस कार्रवाई राधना में अफरातफरी का माहौल रहा।

कार्रवाई के दौरान टीम ने घर मे हथियार रखे होने के बारे में पूछते हुए घरों में रखे सामान की गहनता से जांच की गई है। बताया गया कि एक घर से टीम ने एक लाख बीस हजार रुपए, कई मोबाइल सिम कब्जे में लिए गए है।

इस पूरी कार्रवाई से थाना पुलिस जानकारी होने से इंकार कर रही है। मंगलवार को सुबह लगभग साढ़े पांच बजे राधना गांव में जलीस व खिलाफत के घर फोर्स की लगभग 4-4 गाड़िया पहुँची। फोर्स ने दोनों के अलग अलग घरों में एक साथ दबिश दी।