- चार किसान और चार बीजेपी कार्यकर्ता की हुई मौत
- वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है उपद्रवियों की पहचान
- आठ लोगों को हिरासत में लिया गया
लखीमपुर खीरी। किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए संघर्ष में मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई। मरने वालों में एक पत्रकार भी शामिल है।
लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में उपद्रवियों ने स्थानीय पत्रकार रमन कश्यप को भी पीटपीटकर मार डाला। वहां हुए संघर्ष में अब तक 4 किसान, 3 भाजपा कार्यकर्ता, 1 ड्राइवर और 1 पत्रकार की मौत हुई है।
उधर, उत्तर प्रदेश सरकार ने पंजाब के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर राज्य से किसी को भी लखीमपुर खीरी नहीं जाने देने का आग्रह किया है। रविवार को हिंसा के बाद धारा 144 लागू की गई थी।
लखीमपुर घटना की जाँच अब एसटीएफ करेगी। अब तक 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर लोगों की पहचान की जा रही है। सूत्रों के अनुसार अब तक 24 लोगों की पहचान की ली गई है। वहीं एसटीएफ आज शाम से अपनी जाँच शुरू कर सकती है। इस मामले में बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर सीबीआई जांच और पीड़ित परिवारों को एक. एक करोड़ का मुआवजा देने की मांग की।
ये भी पढ़ें – मंत्री के बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
लखीमपुर घटना पर विपक्ष सक्रिय, प्रियंका गांधी गिरफ्तार, अखिलेश हिरासत में

