बिजनौर । किरतपुर में धारदार हथियार से काटकर वृद्ध की हत्या कर दी गई। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना किरतपुर थाना क्षेत्र के समीप रेलवे लाईन परसराय जलाल की है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 60 के आसपास होगी। मृतक के सिर में गहरे चोट के निशान है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि किसी ने सिर में भारी हथियार मारकर हत्या की है। कुछ दूरी पर चार कुर्सियां रखी थीं और टेबल पर शराब की बोतलें थी।

जिससे अनुमान लगाया जा रहा है शराब पीने के दौरान हुए विवाद में यह वारदात हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही हत्या का सच सामने आ जाएगा।