मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहडब्बर निवासी ग्राम प्रधान नीरज राठी का बुढ़ाना मुजफ्फरनगर मार्ग पर टाइल्स बनाने का कारखाना है। कारखाने में बिहार निवासी गुलशाद अपनी पत्नी रिफत खातून (30) के साथ मजदूरी का कार्य करता है। गुलशद को शक हुआ कि तेरी पत्नी चरित्रहीन है। उसका किसी और के साथ संबंध है। इसी शक में बृहस्पतिवार को देर रात के समय पति ने अपनी पत्नी रिफत खातून की गर्दन में चाकू मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात में पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद रिफत खातून के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से हत्यारोपी पति गुलशाद को हत्या में प्रयोग चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया।
