शामली। मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद जानलेवा हो गया। दो पक्षों की भिड़ंत में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना आदर्श मंडी थाना शेत्र के कस्बा बनत के मोहल्ला इनामपुरा की है। यहां मंगलवार की देर रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस समय लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कर दिया। बुधवार सुबह फिर दोनों पक्ष भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने गोली चला दी। जिसमें मुस्तफा नाम के व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पडताल मे जुटी है।