गोंडा। सहायक निदेशक सेवायोजन आशा वर्मा ने बताया हैए कि आगामी 28 सितंबर को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय रा.औ.प्र. संस्थान एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान मे क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालयए सिविल लाईन गोण्डा में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है ।
जिसमें कक्षा पास हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, परास्नातक, आई.टी.आई. उत्तीण बेरोजगार अभ्यर्थियों को सेवायोजित कराने हेतु कई कम्पनियों को बुलाया गया है। बेरोजगार अभ्यर्थी रोजगार मेले मे भाग लेने हेतु अपना योग्यतानुसार सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up. nic.in एवं ncs.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन करा कर कम्पनी में आवेदन कर सकते हैए एवं आवेदन पश्चात् आगामी 28 सितंबर को प्रातः 10.00 बजे अपने समस्त शैक्षिक अंक पत्रए प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा एक फोटो सहित रोजगार मेले साक्षात्कार हेतु सम्मिलित हो सकते है। रोजगार मेले मे सम्मिलित होने हेतु सेवायोजन पोर्टल sewayojan. up.nic.in पंजीयन एवं कम्पनियों में ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य है।

