बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के नजदीक स्थित तोमर जडी-बुटी केंद्र में रविवार की देर रात्रि शार्ट सर्किट से लगी आग। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने तीन घंटे की कडी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। लेकिन तब तक लाखों का सामान जलकर राख। पीडितों ने प्रशासन से की मुआवजा की मांग।
दिल्ली सहारनपुर हाईवे के नजदीक विनोद तोमर की जड़ी बूटी की दुकान है। रविवार की शाम विनोद दुकान बंद कर घर गया था। लगभग 3:00 बजे उसको सूचना दी थी दुकान में आग लग गई। सूचना पर काफी संख्या में भीड़ वहां पर एकत्रित हो गई और घरो से बाल्टी में पानी लेकर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बुझने की बजाय तेज होती चली गई। बाद में लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग की टीम को दी।
सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान के संचालक विनोद ने बताया कि दुकान में रखे महत्वपूर्ण कागजात के अलावा लगभग दो से ढाई लाख की जड़ी बूटी जलकर राख हो गई। लोगों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाएं जाने की मांग की

