ठंड का प्रकाप बढ़ा, 14 जनवरी तक बंद रहेंगे 8 वीं तक के स्कूल

fog_ghamasaana news

लखनऊ। यूपी में ठंड का प्रकोप खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। सोमवार को भी दिन में 12 बजे तक घना कोहरा छाया हुआ था। इसके चलते स्कूलों में छुट्टी को लेकर संशोधित आदेश रविवार की शाम को जारी हुआ है। प्रदेश में 8 वीं तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद कर दिये गए हैं।

कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं ऑनलाइन संचालित होंगी। ऑनलाइन न होने की दशा में 11 जनवरी तक प्रीबोर्ड प्रैक्टिकल वाली कक्षाएं संचालित होंगी। कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगी। स्कूल प्रबंधन ठंड से बचाव का इंतजाम करेंगे। वहीं स्कूलों में यूनिफॉर्म की बाध्यता खत्म की गई किसी तरह का गर्म कपड़ा पहन सकेंगे विद्यार्थी।

उधर ठंड का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। सोमवार को दिन में 12 बजे तक भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुआ। हर तरफ घना कोहरा छाया हुआ था। सड़कों पर वाहन रेंगकर चल रहे थे। वाहन चालकों ने हेड लाइट जला रखी थीं। दिन में सड़कों पर रात जैसा माहौल रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। सड़कांे पर सन्नाटा छाया रहा।

advertisement at ghamasaana