गोंडा। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा के ललित सभागार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सभागार में एक दृश्य श्रव्य फिल्म का छायांकन किया गया। जिससे छात्र-छात्राओं को इसकी वजह और यह क्यों मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वर्षा सिंह ने कहा आज समय आ गया है कि हम अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का ईमानदारी के साथ निर्वहन करें और अपने राष्ट्रहित को अपने मन वचन और कर्म से राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखें। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के सचिव श्री उमेश शाह जी ने कहा यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्यता, और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए न केवल प्रेरित करता है बल्कि इससे सामाजिक एकता सद्भावना और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होती हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रविंद्र कुमार पांडे ने कहा कि भारत का विभाजन किसी भी विभीषिका से कम नहीं है, इसका दर्द आज भी देश के लोगों को झेलना पड़ रहा है।

देश के लोगों ने लाखों कुर्बानियां देकर ब्रिटिश हुकूमत से आजादी प्राप्त की थी लेकिन भारत की आजादी के साथ देश का भी विभाजन हुआ और पाकिस्तान अस्तित्व में आया इसलिए हमें इस आजादी के महत्व को समझना चाहिए। मिशन शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की संयोजक डॉ चमन कौर जी ने कहा कि भारत की वर्तमान और भावी पीढ़ियों को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गई यातना एवं वेदना का स्मरण दिलाने के लिए 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।
बंटवारे के इस दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के मुख्य नियंता प्रोफेसर श्याम बहादुर सिंह प्रोफेसर दीनानाथ तिवारी, प्रोफेसर शशि वाला, डॉक्टर ममता शुक्ला, अमित शुक्ला एनसीसी के कैडेट्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की संयोजक डॉ चमन कौर रहीं।
अम्बेडकर चौराहा से विकास भवन तक मौन जुलूस निकाला गया

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर अम्बेडकर चौराहा से विकास भवन तक मौन जुलूस जे.पी.एस. राठौर मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग उत्तर प्रदेश शासन, के नेतृत्व में निकली गई। जिसमें मंडलायुक्त देवीपाटन श्री एमपी अग्रवाल एवं जिलाधिकारी डाॅ. उज्जवल कुमार सहित अन्य अधिकारीगण व कई विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
विकास भवन में लगाई गई प्रदर्शनी

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर विकास भवन में लगाई गई प्रदर्शनी का भी जे.पी.एस. राठौर मा0 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सहकारिता विभाग, मंडलायुक्त देवीपाटन श्री एमपी अग्रवाल व जिलाधिकारी डाॅ. उज्जवल कुमार
ने अवलोकन किया।
