पटपड़गंज पुलिस ने जहरखुरानी गैंग का किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

patpadganj police

नई दिल्ली। नशीला पदार्थ सुंघा कर या खिलाकर लोगों के साथ लूटपाट करने वाले जहरखुरानी गैंग का पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है । पुलिस ने इस गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर नशीला केमिकल और नशीला बिस्किट बरामद किया है ।

पूर्वी दिल्ली जिला डीसीपी प्रियंका कश्यप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान 35 वर्षीय प्रमोद उर्फ रिंकू के तौर पर हुई हैण् वह यूपी के एटा का रहने वाला है । पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना में तैनात हेड कॉन्स्टेबल जगसोरन ए कॉन्स्टेबल कनैल और कॉन्स्टेबल रजनीश आनंद विहार बस अड्डे के महाराजपुर बॉर्डर के पास पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे ।

इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि आनंद विहार बस अड्डे के पास जहरखुरानी गैंग के एक सदस्य के होने की सूचना मिली थी । सूचना मिलते पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी रिंकू को पकड़ लिया। रिंकू ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी विक्की के साथ मिलकर जहरखुरानी गैंग ऑपरेट करता है। उसके निशाने पर बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के सवारी होते हैं।

वह सवारी की मदद के नाम पर पहले दोस्ती साधते है ए उसके बाद उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर या खिलाकर बेहोश कर उसके पास का सारा सामान लूटकर फरार हो जाते हैं। इस गिरोह ने 25 दिसंबर को यूपी के रहने वाले एक शख्स को अपना शिकार बनाया था। इस मामले की जांच करते हुए, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

advertisement at ghamasaana