नई दिल्ली। 137 दिन बाद आखिरकार जिसकी उम्मीद थी वही हुआ। माना जा रहा था कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी (Petrol Diesel Price Hike) होगी। हालांकि सरकार बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं कर जनता को थोड़ी राहत जरूर दी है। पेट्रोल और डीजल के दामों में 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई है, जबकि घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाए गए हैं।
मंगलवार से दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.21 रुपये हो गई है, जबकि डीजल 87.47 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। पहले पेट्रोल के दाम 95.41 रुपये प्रति लीटर थे और डीजल की कीमत 86.67 रुपये प्रति लीटर थी। इससे पहले पेट्रोल और डीजल के खुदरा मूल्य में 04 नवंबर 2021 को वृद्धि की गई थी और अब कुल चार महीने बाद इनके दामों को बढ़ाया गया है।
जानें आपके शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम
एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं-
मुंबई
मुंबई में एक लीटर डीजल की कीमत 95.00 रुपये हो गई है. जबकि एक लीटर पेट्रोल 110.82 रुपये में मिलेगा ।
कोलकाता
कोलकाता में एक लीटर डीजल की कीमत 90.62 रुपये हो गई है. वहीं पेट्रोल के दाम अब 105.51 रुपये पहुंच गए हैं।
चेन्नई
चेन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 92.19 रुपये चुकाने होंगे. वहीं पेट्रोल के दाम 102.16 रुपये हो गए हैं।
बेंगलुरु
बेंगलुरु में एक लीटर डीजल की कीमत 85.01 रुपये हो गई है. जबकि एक लीटर पेट्रोल 100.58 रुपये में मिलेगा.
हैदराबाद
हैदराबाद में एक लीटर डीजल के लिए अब आपको 94.62 रुपये चुकाने होंगे. वहीं एक लीटर पेट्रोल के दाम 108.20 हो गए हैं।
पटना
पटना में एक लीटर डीजल 91.09 रुपये में बिकेगा. जबकि एक लीटर पेट्रोल की कीमत 105.90 हो गई है।
भोपाल
भोपाल में एक लीटर डीजल के लिए 90.87 आपको चुकाने होंगे. वहीं एक लीटर पेट्रोल की कीमत 107.23 हो गई है।
जयपुर
जयपुर में एक लीटर डीजल के दाम 90.70 पहुंच गए हैं. जबकि एक लीटर पेट्रोल 107.06 हो गया है।
लखनऊ
नई दरों के साथ ही लखनऊ में एक लीटर डीजल की कीमत 86.80 पहुंच गई है और एक लीटर पेट्रोल के दाम 95.28 हो गए हैं।

