पेट्रोल, डीजल के रिकार्डतोड़ स्तर पर पहुंचे दाम, जानिए कितनी हुई वृद्धि

petrol

नई दिल्ली। दुनिया भर में पेट्रो पदार्थों के दामों में लगातार बढ़ोतरी से संकट गहराता जा रहा है। भारत में तेल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, 24 सितंबर 2021 के बाद तेल के दामों में वृद्धि शुरू हुई है और यह लगातार जारी है। 11 अक्टूबर 2021 को पेट्रोल एक बार फिर 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल 104ण्44 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93ण्17 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

मुंबई में पेट्रोल 29 पैसों की वृद्धि के साथ 110ण्41 रुपये प्रति लीटर हो गया है, वहीं डीजल 101ण्03 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 101ण्76 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97ण्56 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 105ण्05 रुपये प्रति लीटर, डीजल 96ण्24 रुपये प्रति लीटर है। गौरतलब है कि इस महीने के पहले 11 दिनों में बस दो दिनों को छोड़कर हर दिन दाम बढ़े हैं ।


दरअसल ओपेक प्लस ने उत्पादन में चार लाख बैरल प्रतिदिन से अधिक की बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला किया है, इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट कच्चा तेल 82 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, एक महीने पहले ब्रेंट कच्चे तेल का दाम 72 डॉलर प्रति बैरल था, शुद्ध आयातक होने की वजह से भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत अंतरराष्ट्रीय दरों के अनुरूप होती है।

advertisement at ghamasaana