बस्ती। सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मूड़घाट में समाजवादी पार्टी (samajvadi party) का जन संवाद कार्यक्रम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद लोगों को जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया।
इस मौके पर महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियों से आम जनता त्रस्त हो चुकी है। भाजपा ने जनता के प्रति अपना कोई भी वायदा पूरा नहीं किया है। इस शासन में हर कोई परेशान है। इसलिए इस बार के चुनाव में जनता ने भी भाजपा को हराने का मन बना लिया है। फिलहाल सपा ही एक मात्र विकल्प है जो भाजपा को शिकस्त दे सकती है। उन्होंने कहा कि इस सपा की सरकार बननी तय है। जिसके बाद अखिलेश यादव (akhilesh yadav) मुख्यमंत्री बनेंगे। प्रदेश में एक बार फिर विकास की गंगा बहेगी।

चौपाल में ग्रामीणों ने बूथ भी जिताएंगे वोट भी बढाएंगे और अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर धर्मेंद्र चौहान भारतीय समाज पार्टी, पंकज निषाद समाजवादी पार्टी, पवन यादव प्रधान, रामवृक्ष यादव आदि मौजूद रहे।

