गोंडा। बभनान में जमुनहां से गल्ला व्यापारी का अपहरण करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। इन बदमाशों पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का
इनाम रखा था।

बता दें कि जमुनहां गांव के सामने दुकान लगाने वाले गल्ला व्यापारी बबलू कसौधन का छह मार्च को बदमाशो ंने अपहरण कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने उनकी घेरा बंदी की तो बदमाश व्यापारी जगन्नाथपुर में गन्ने के खेत में छोड़कर भाग गए। उसके बाद से ही पुलिस इन बदमाशों के पीछे लग गई थी।
रविवार को पुलिस ने इन बदमाशों को घेर लिया। इसके बाद बदमाश भागने लगे तो पुलिस ने इनका पीछा किया। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग किया। जिसमें पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

