बागपत- पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े दो शातिर बदमाश, गोली लगने से एक बदमाश घायल

bagpat badmash

बागपत । खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने डूंडाहेड़ा रोड से मोदीनगर निवासी दो बदमाशों सोनू और अजीज को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से हुआ घायल। घायल को उपचार के लिए भिजवाया जिला अस्पताल।

रविवार देर रात पुलिस को डूंडाहेड़ा रोड पर दो बदमाशों के होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस दल वहां पहुंच गया। पुलिस को देखते ही बदमाश वहां से भागने लगे। पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। जिसमें पैर में गोली लगने से एक बदमाश सोनू घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

दोनों बदमाशों ने खेकड़ा निवासी लक्ष्य गुप्ता के मोबाइल शोरूम से 29 सितंबर की रात्रि में करीब 15 लाख रुपए कीमत के मोबाइल चोरी किए थे । पुलिस ने बदमाशों के पास से एक लैपटॉप मोबाइल से भरे दो बैग एक तमंचा और बिना नंबर प्लेट वाली एक बाइक बरामद की है।

advertisement at ghamasaana