बागपत। अमीनगर सराय में रविवार सुबह पिलाना भट्टे के समीप पुलिस व बदमाशो की मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो बदमाशो के पांव में गोली लगने से घायल हो गए। इन बदमाशों ने फार्म हाऊस में लूट और महिला से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों के पास से लूटा गया मोबाइल, पंखे सहित बाइक भी बरामद की।
मेरठ बागपत मार्ग स्थित हाईवे के समीप फार्म हाउस में 3 जुलाई की रात दंपती को बंधक बनाकर महिला के साथ दुष्कर्म व लूट करने वाले बदमाशो को सिंघावली अहीर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनो आरोपी पांव में गोली लगने से घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों से लूटा गया सामान मोबाइल व पंखे भी बरामद कर लिए है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया की रविवार को सुबह पिलाना भट्टे के करीब दोनो आरोपी बाइक से जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनो आरोपी भाग निकले तो पुलिस ने दोनो की घेराबंदी की।
खेतो में भाग रहे बदमाशो को मुठभेड़ कर पकड़ लिया गया है। मुठभेड़ में पकड़े गए दोनो रासीद व आबिद निवासी कल्लू गढ़ी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद के रहने वाले है। वह काफी समय से मेरठ बागपत रोड पर सराय मोड़ पर रह रहे थे। दोनो पहले भी बालैनी क्षेत्र में तार चोरी में जेल जा चुके हे।

