महाराणा प्रताप पर कांग्रेस नेता के बयान पर बढ़ा सियासी विवाद

0 0

नई दिल्ली। भाजपा विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने महाराणा प्रताप पर टिप्पणी को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधा है।

शुक्रवार को वासुदेव देवनानी ने कहा कि डोटासरा ने उस महान योद्धा का अपमान किया है जिन्होंने अपनी जिंदगी मातृभूमि की सुरक्षा में न्यौछावर कर दी। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को डोटासरा ने कहा था कि महाराणा प्रताप और अकबर के बीच सत्ता के लिए संघर्ष हुआ था लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने इसे धार्मिक रंग दे दिया।

उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए देवनानी ने कहा, ‘महात्मा गांधी ने लंदन में राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस के दौरान महाराणा प्रताप की बहादुरी की प्रशंसा की थी। यहां तक कि वियतनाम भी हल्दीघाटी के युद्ध से प्रेरणा लेने की बात कर रहा है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद एक महान शख्सियत की वीरगाथा को कमजोर बताने की साजिश चल रही है।’

advertisement at ghamasaana