मेरठ । प्रजापति महासंघ उत्तर प्रदेश के तत्वधान में चौधरी चरण सिंह पार्क में एक दिन का धरना प्रदर्शन प्रजापति समाज को SC मैं लाने के लिए प्रजापति महासंघ के अध्यक्ष दारा प्रजापति के आवाह्न पर किया गया। प्रजापति समाज के अनेक वक्ताओं ने वर्तमान सरकार एवं पूर्व सरकार की नियत के बारे में बताया तथा राजनीतिक दलों ने समाज की उपेक्षा की इससे समाज को अवगत कराया।

Prajapati Samaj protest

एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष रमेश प्रजापति ने पूर्व सरकार मुलायम सिंह की कैबिनेट में गायत्री प्रसाद प्रजापति द्वारा प्रजापति समाज को शिल्पकार वर्ग के अंतर्गत अनुसूचित जाति में शामिल करने हेतु लाभ दिलाने का भरपूर प्रयास किया जो विपक्ष में बैठे नेताओं ने हाईकोर्ट इलाहाबाद से स्टे आर्डर लाने पर परवान चढ़ा दिया अगर राजनीतिक दलों की नियत साफ होती तो आज प्रजापति समाज इसका लाभ उठाता।

युवा समाजसेवी मनोज प्रजापति ने बताया कि जिस समाज में शिक्षा नहीं होती वह समाज दिशाहीन होता है तथा जिस समाज में नेता नहीं होता वह विरान होता है, भोले राम प्रजापति ने प्रदेश सरकार से चेतावनी देते हुए बताया है कि यदि समाज सरकार बना सकता है तो समाज सरकार ना बनने का कार्य भी कर सकता है।

Prajapati Samaj

प्रजापति समाज के युवाओं की धड़कन दारा प्रजापति ने कुमार समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की दशकों पुरानी मांग पर राजनीतिक दल को जिम्मेदार बताया तथा लगातार प्रयासों को निरंतर विफल करने में राजनीतिक दलों का हाथ रहता है अगर वह चाहे तो प्रजापति समाज को लाभ दिला सकते हैं । एक तरफ है छोटे समाज को ऊपर उठाने का नाटक करते हैं तो दूसरी ओर उसको दबाने का कार्य भी यही लोग करते हैं ।

वर्तमान में भाजपा के रक्षा मंत्री राजनाथ जी ने कहा था कि यदि उत्तर प्रदेश एवं केंद्र में हमारी सरकार होगी तो प्रजापति समाज को आरक्षण का न्याय दिलाने का कार्य हम करेंगे लेकिन सत्ता प्राप्त करने के बाद वह प्रजापति समाज के हितों की बात करना ही भूल गए हैं । प्रजापति समाज के साथ विश्वासघात करते हैं । दारा सिंह प्रजापति ने 9 मांगों के साथ अपना ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रजापति समाज को शिल्पकार वर्ग के अंतर्गत अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी किए जाएं कुम्हार समाज को अलग से राजनीतिक हिस्सेदारी तय हो पिछड़े वर्ग की अलग से जाति गणना कराई जाए।

पिछड़े वर्ग के लिए निर्धारित 27% आरक्षण में से प्रजापति कुम्हार जाति को अलग से अनुपात सहित आरक्षण दिया जाए उत्तर प्रदेश में कुमारों की हत्या और उत्तरण में सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए उत्तर प्रदेश में कुमारों की हत्या उत्पीड़न और बलात्कार जैसी घिनौनी घटनाओं की जांच की जाए मैनपुरी में एक ही परिवार के जलाकर मारे गए 5 लोगों की जांच सीबीआई द्वारा कराई जाए।

लखनऊ जिला जेल में लोकेश कुमार प्रजापति की हत्या और गोरखपुर में मनीष कुमार प्रजापति के फर्जी पुलिस एनकाउंटर अन्य घटनाओं में सीबीआई जांच कराई जाए, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रजापति महासभा उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रजापति ने किया तथा संचालन वीरेंद्र ने किया इस कार्यक्रम में सोनू प्रजापति मांगेराम, गुड्डू, ओमकार ,घनश्याम, अनिल, ओमपाल, राजकुमार, सुरेंद्र, अर्जुन सिंह ,सुरेंद्र सिंह , सुमित प्रजापति खतौली ,अमित ,बलराम ,भोपाल फौजी ,विशाल राज ,मुकेश, कुलदीप, बाबू राम, प्रेम प्रकाश, नरेश, मोदी लाल प्रधान, सुशील ,देवेंद्र प्रजापति ,विनोद ,शुभम, देवेश संसार सिंह आदि मौजूद रहे