हाजी याकूब की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू, नहीं दिया नोटिस का जवाब

मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण के नोटिस का जवाब न देने पर अब पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की हापुड़ रोड स्थित फैक्टरी अल फहीम मीटैक्स प्राइवेट लिमिटेड के ध्वस्तीकरण और संपत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

अवैध रूप से मीट फैक्टरी संचालन के मामले में याकूब से 15 दिन में जवाब मांगते हुए ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया गया है। इस अवधि में जवाब ना मिलने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी।

माना जा रहा है किया एमएलसी चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो सकती है। इससे पहले एमडीए सभी कागजी कार्रवाई को पूरा कर रहा है।

advertisement at ghamasaana