गोंडा। स्वतंत्रता की 75वां वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में मंच पर अश्लील गानों पर ठुमके लगवाने वाले प्रधानाचार्य को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। वहीं इस मामले की जांच कराई जा रही है। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।
बभनजोत ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बढौलीपुर में स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों का कार्यक्रम चल रहा था । इस बीच वहां एक युवक नशे में पहुंच गया और अश्लील गानों पर डांस करने लगा। उसके साथ एक नाबालिग बच्ची का भी डांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। इस दौरान मौके पर मौजद विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने न तो उस युवक को मना किया और न ही कार्यक्रम बंद कराया बल्कि वह तो युवक को माइक से शाबाशियां देते रहे।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक गुलाम हुसैन को दोषी माना। बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर पूरे मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी बभनजोत अंजनी कुमार सिंह को सौंपी, साथ ही इस मामले में ओर कठोर कार्रवाई के भी निर्देश लिए हैं।
उनका कहना है कि यह गंभीर मामला है बाहरी लोगों से डांस कराने और अश्लील गाना बजाने से स्कूल का वातावरण प्रभावित हुआ है। बीएसए ने कहा कि कार्यक्रम की फोटो और वीडियो की जांच कराई जा रही है। इस कार्यक्रम से समाज में गलत संदेश गया है। इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है

