सहारनपुर। आजादी का अमृत महोत्सव का उत्साह अब चरम पर पहुंच गया है। सहारनपुर की जिला कारागार में बंद कैदी तिरंगा बनाने में जुटे हुए हैं। हर रोज बड़ी संख्या में तिरंगे झंडे तैयार किए जा रहे हैं।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव में कैदी पूरे समर्पण के साथ तिरंगा बना रहे हैं। पुरुष और महिला कैदी तिरंगा बनाने में जुटे हुए हैं और राष्ट्रीय गर्व की अनुभूति कर रहे हैं। कैदियों का कहना है कि भले ही वह जेल में बंद हैंए लेकिन वह स्वतंत्र भारत के नागरिक है।

राष्ट्रीय त्योहार को मनाए जाने की पूर्व तैयारी के अभियान में उनके चेहरे पर मुस्कान और तिरंगा निर्माण के प्रति उनका समर्पण कैदियों के चेहरे पर दिखती है। महिला और पुरुष कैदी रोजाना बड़ी संख्या में तिरंगे झंड़े तैयार कर रही हैं।