प्रियंका गांधी बोलीं, हम अगर कुछ बनाते नहीं तो आप बेचते क्या

priyanka gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि भाजपा वाले पूछते हैं कि आपने 70 सालों में क्या किया? हमने बनाया नहीं होता तो आप बेचते क्या? जो बंदरगाह, कंपनियां, तमाम संस्थान वे बेच रहे हैं, किसने बनाया?

उन्होंने कहा कि जिन पूंजीपतियों को सारी संपत्ति बेची जा रही है, वे रोजगार नहीं सृजित करते। रोजगार बनते हैं पीएसयू और छोटे उद्योगों से लेकिन सारी कंपनियां दो लोगों को बेची जा रही हैं।

शुक्रवार को आयोजित कांग्रेस प्रतिज्ञा वर्चुअल रैली में उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने कहा कि नेता का धर्म होता है जनता की सेवा करना लेकिन वे अपना धर्म भूल चुके हैं। आपके संकट में ये आपके साथ नहीं थे। आज किसानों की सबसे बड़ी समस्या आवारा पशु की है। पहली बार इस चुनाव में आवारा पशु की बात हो रही है जबकि हमने पहले लिख कर भी भेजा लेकिन हमारी बात नहीं सुनी जबकि हमने छत्तीसगढ़ में दो किलो रुपये किलो गोबर खरीदना शुरू किया तो लोग वहां पशु बाहर नहीं छोड़ते।

उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या राशन के एक बोरे से आपकी जिदंगी चल सकती हैं? क्या एक सिलेण्डर से महिला सशक्त हो सकती है? सरकार ने आपको राशन के बोरे पर निर्भर कर दिया, ऐसे में आपका विकास कैसे होगा? वे जानते हैं कि आप सक्षम हो जाएंगे तो सवाल पूछेंगे। प्रियंका ने कहा कि महिला को सशक्त बनना है तो सबसे पहले पढ़ाई-लिखाई, रोजगार, सुरक्षा चाहिए।

advertisement at ghamasaana