सहारनपुर। गैंगस्टर एक्ट के मामले में पुलिस प्रशासन ने खनन माफिया और पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल की 506 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई रविवार को शुरू कर दी है।
रविवार को उपजिलाधिकारी दीपक कुमार के साथ राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने मिर्जापुर क्षेत्र में एक लाख के नामी हाजी मोहम्मद इकबाल की अली अकबरपुर, रोशनपुर पेलो, शफीपुर, शाहपुर गाड़ा, शेरपुर पेलो व मिर्जापुर पोल आदि गांवों में चिन्हित की गई 438 बीघा भूमि को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी।
उप जिलाधिकारी दीपक कुमार ने बताया, कि अनाउंसमेंट व मुनादी कराने के साथ ही कुर्क की जा रही संपत्तियों पर बोर्ड लगाए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार प्रकाश सिंह, सीओ रुचि गुप्ता, इंस्पेक्टर बेहट बृजेश कुमार व इंस्पेक्टर मिर्जापुर नरेश कुमार मौजूद रहे।

