मुजफ्फरनगर । तितावी में पालतू कुत्ते ने पड़ोसी के घर के बाहर पड़े रेत पर पेशाब क्या कर कि दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। गुस्साए कुत्ते के मालिक ने विरोध करने वाले किसान के पर तमंचे से गोली चला दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में किसान को मेरठ के लिए रेफर किया गया है। गांव में पुलिस तैनात है।

तितावी निवासी सुक्रम (48) पुत्र विजय सिंह अपने घर पर चिनाई का कार्य करा रहा है। इसी के चलते उसने अपने घर के बाहर रेत डाला हुआ है । सोमवार रात पड़ोसी अपने पालतू कुत्ते को घुमा रहा था। इसी बीच कुत्ते ने रेत पर पेशाब कर दिया। सुक्रम और उसके परिवार के लोगों नाराजगी जताई। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। गाली-गलौज के बाद मामला मारपीट तक जा पहुंचा। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए।

पहुंचे तब दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसी बीच तमंचे से गोली मारकर सुक्रम को घायल कर दिया गया। घायल के जमीन पर गिरते ही तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए । परिवार के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया गया । देर रात तक घटना की तहरीर नहीं दी गई थी।