नई दिल्ली। इंडिया गेट पर जल रही ‘अमर जवान ज्योति’ का राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जल रही लौ में विलय करने पर कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट करके कहा—बहुत दुख की बात है कि हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी, उसे आज बुझा दिया जाएगा।
उन्होंने ट्वीट करके कहा—बहुत दुख की बात है कि हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी, उसे आज बुझा दिया जाएगा।’अमर जवान ज्योति’ के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जल रही लौ में विलय पर बोले राहुल-सैनिकों के लिए हम फिर जलाएंगे अमर जवान ज्योति
वहीं कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी इस माामले पर ट्वीट कर अपनी ओर से प्रतिक्रिया व्यक्त की है।गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में इंडिया गेट पर पिछले 50 साल से जल रही अमर जवान ज्योति के शुक्रवार को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जल रही लौ में विलय करने की घोषणा गुरुवार को सेना के अधिकारियों ने की थी। बेहद खास है राष्ट्रीय युद्ध स्मारकअमर जवान ज्योति की स्थापना उन भारतीय सैनिकों की याद में की गई थी जोकि 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए थे। इस युद्ध में भारत की विजय हुई थी और बांग्लादेश का गठन हुआ था।
तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 26 जनवरी 1972 को इसका उद्घाटन किया था।सेना के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि अमर जवान ज्योति का शुक्रवार (21 जनवरी, 2022) दोपहर को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जल रही लौ में विलय किया जाएगा जोकि इंडिया गेट के दूसरी तरफ केवल 400 मीटर की दूरी पर स्थित है। मालूम हो कि, इंडिया गेट स्मारक ब्रिटिश सरकार द्वारा 1914-1921 के दौरान अपनी जान गंवाने वाले ब्रिटिश भारतीय सेना के सैनिकों की याद में बनाया गया था। वहीं ‘अमर जवान ज्योति’ का विलय राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जल रही लौ में करने के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि दो जगह पर लौ (मशाल) का रख रखाव करना काफी मुश्किल हो रहा है।
बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 फरवरी 2019 को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया था, जहां 25,942 सैनिकों के नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखे गए हैं। युद्ध स्मारक में भवन के उद्घाटन के बाद, सभी सैन्य औपचारिक इवेंट को इंडिया गेट स्मारक से नेशनल वॉर मेमोरियल में शिफ्ट कर दिया गया था।

