मुज़फ्फरनगर। प्रदूषण विभाग का जांच अभियान जारी रहा। बेगराजपुर में रबर फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित मिली। संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेण्ट इन एनसीआर एण्ड एडज्वाइनिंग एरियाज के निर्देश पर प्रदूषण रोकने के लिए अभियान चल रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान उद्योग मै0 खतौली रबर इण्डस्ट्रीज, जी-1, यूपीएसआईडीसी, बेगराजपुर, मुजफ्फरनगर अवैध रूप से संचालित पाये जाने पर उद्योग के विरूद्ध वायु अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही किये जाने की संस्तुति बोर्ड मुख्यालय प्रेषित की गई।

प्रतिबंधित ईंधन का प्रयोग पाये जाने पर हरसौली के कोल्हू संचालक राकेश, कृष्णपाल व गोविन्द के विरूद्ध 25 हज़ार रुपये जुर्माना लगाये जाने की संस्तुति उपजिलाधिकारी सदर को प्रेषित की गयी। श्री भरत सिंघल, कीर्ति निकेतन, 86-नॉर्थ सिविल लाईन्स, मुजफ्फरनगर के विरूद्ध रू0 25,000/- जुर्माना लगाये जाने की संस्तुति नगर मजिस्ट्रेट को प्रेषित की गयी।