बागपत। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में अग्निपथ योजना के विरोध में रविवार को होने वाली युवा पंचायत को बरसात के कारण रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी ने स्थगित कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह पंचायत के लिए बनाए गए पंडाल में तीन लाख रुपये का खर्चा आया था।

केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में जनता वैदिक कालेज के मैदान पर पहले 16 जुलाई को युवा पंचायत होने का निर्णय लिया गया था, लेकिन बाद में तारीख को बढ़ाते हुए 17 जुलाई को युवा पंचायत करने का निर्णय लिया गया। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं ने नगर व देहात क्षेत्र में बैठक व सभाएं कर गांव गांव जाकर लोगों को अग्निपथ योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ साथ युवा पंचायत में अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया था, लेकिन युवा पंचायत होने से पहले ही बरसात में पानी फेर दिया।

गत रात्रि से ही बरसात शुरू हो गई थी जो रविवार तक जारी रही। रविवार को रालोद नेता जयवीर सिंह एडवोकेट डॉक्टर साहब सिंह मास्टर सुरेश राणा गौरव बड़ौत सहित अन्य कार्यकर्ताओं मैदान पर पहुंचे तो मैदान पर पानी भरा हुआ मिला। इसकी जानकारी कार्यकर्ताओं ने रालोद सुप्रीमो व राज्यसभा सदस्य जयंत चौधरी को दी। जिसके बाद जयंत चौधरी ने फिलहाल बरसात के चलते पंचायत को स्थगित दिया गया है। जयंत चौधरी ने ट्वीट कर युवा पंचायत को स्थगित करने की सूचना दी है।