सहारनपुर। शिवालिक की पहाड़ियों में लगातार बारिश से बरसाती नदियों में उफान आ गया है। जिसके चलते 20 से अधिक गांवों का संपर्क कटा रहा। वहीं सरसावा में भारी बारिश से सड़कांे पर पानी भर गया है। शाकंभरी में पानी आने से पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को सिद्धपीठ से बड़ी मुश्किल से निकाला। वहीं शफीपुर में एक कार बहाव के बीच फंस गई। उसके चालक को मुश्किल से बचाया जा सका।

पहाड़ी व मैदान में लगातार हो रही बारिश से नदियां पूरे उफान पर हैं। रविवार को दोपहर बाद तीन बजे नदियों में पानी आ गया। शाकंभरी देवी नदी में जैसे ही पानी आना शुरू हुआ तो पुलिसकर्मियों ने अलर्ट जारी करते हुए सिद्धपीठ में मौजूद श्रद्धालुओं को निकालना शुरू कर दिया।

सफीपुर गांव के पास नदी को पार करने के दौरान अचानक आए पानी बहाव में एक कार बह गई। किनारे पर मौजूद ग्रामीणों ने कार के चालक को तो सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि कार फंसी रह गई। नदियों में पानी के चलते बेहट.-शाकंभरी देवी, बेहट-बिहारीगढ़ व मिर्जापुर.सुंदरपुर वाहनों का आवागमन तीन बजे के बाद बंद कर दिया गया। वहीं बारिश से सरसावा में भारी बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया है।