लखनऊ। भाजपा ने पहले चरण के 58 में से 57 तथा दूसरे चरण की 55 में से 48 सीट पर प्रत्याशी घोषित किबीजेपी ने कुल 105 सीटों पर प्रत्याशी के नाम घोषित किए है। भाजपा ने 105 टिकट में 63 विधायकों को दोबारा टिकट दिया है। इस बार 21 नए प्रत्याशियों में युवा, महिला तथा डॉक्टर को जोड़ा गया है।

भारतीय जनता पार्टी नई दिल्ली में शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मैदान में पहले तथा दूसरे चरण के चुनाव में उतरने वाले प्रत्याशियों का नाम जारी किया। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ तथा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भी चुनाव मैदान में उतारा है। सीएम योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहर तथा केशव प्रसाद मौर्य को प्रयागराज के सिराथू से प्रत्याशी बनाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहरी (322) से भाजपा प्रत्याशी प्रत्याशी घोषित किया गया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रयागराज की सिराथू विधानसभा सीट (251) से भाजपा प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सीट भी शनिवार को तय हो गई है। पहले सीएम योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से से उतारने की तैयारी थी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने बताया कि पहले तथा दूसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों के प्रत्याशियों की सूची आज जारी होगी। भाजपा ने लखनऊ के साथ ही नई दिल्ली में प्रत्याशियों को लेकर काफी मंथन किया है। उनके साथ भाजपा मुख्यालय के प्रभारी राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह ने सूची जारी की।

गाजियाबाद से अतुल गर्ग, नोएडा से राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह, मीरापुर से प्रशांत गुर्जर, कैराना से मृगांका सिंह, मथुरा से श्रीकांत शर्मा, अतरौली से संदीप सिंह, खतौली से विक्रम सिंह सैनी, थाना भवन से सुरेश राणा, मुजफ्फरनगर से कपिलदेव अग्रवाल, चरथावल से नरेन्द्र कश्यप, छाता से लक्ष्मीनारायण चौधरी, बुढ़ाना से उमेश मलिक से टिकट दिया गया है।

विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी

गोरखपुर शहर- योगी आदित्यनाथ

सिराथू – केशव प्रसाद मौर्य

कैराना- श्रीमती मृगांका सिंह

थानागांव- सुरेश राणा

शामली- तेजेंद्र सिंह नरवाल

बुढ़ाना- उमेश मलिक

चरथावल- सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर- कपिल देव अग्रवाल

खतौली- विक्रम सैनी

मीरापुर- प्रशांत गुर्जर

सरधना- संगीत सोम

हस्तिनापुर- दिनेश खटिक

मेरठ कैंट- अमित अग्रवाल

किठोर- सत्यवीर त्यागी

मेरठ- कमल दत्त शर्मा

मेरठ साउथ- सुरेंद्र तोमर

छपरौली- सहेंद्र सिंह रमाला

बड़ौत- कृष्णपाल मलिक

बागपत- योगेश धामा

लोनी- नंद किशोर गुर्जर

मुरादनगर- अजित पाल त्यागी

साहिबाबाद- सुनील शर्मा

गाजियाबाद- अतुल गर्ग

मोदीनगर- मंजू सिवाच

धौलाना- धर्मेश तोमर

हापुड़- विजय पाल

गढ़मुक्तेश्वर- हरेंद्र चौधरी तेवतिया

नोएडा- पंकज सिंह

जेवर- धीरेंद्र सिंह

शिकारपुर- अनिल शर्मा

सिंकदराबाद- लक्ष्मी राज सिंह

बुलंदशहर- प्रदीप चौधरी

अनूपशहर- संजय शर्मा

स्याना- देवेंद्र सिंह लोधी

डिबाई- चंद्र पाल सिंह

खुर्जा- मीनाक्षी सिंह

मांट- राजेश चौधरी

गोवर्धन- ठाकुर मेघश्याम सिंह

बटेर- पूरन प्रकाश

एत्मादपुर- डॉ. धर्मपाल सिंह

आगरा कैंट- जीएस धर्मेश

आगरा दक्षिण – योगेंद्र उपाध्याय

आगरा उत्तरी- पुरुषोत्तम खंडेलवाल

आगरा देहात- बेबी रानी मौर्य

फतेहपुर सीकरी- चौधरी बाबूलाल

खैरागढ़- भगवान सिंह कुशवाहा

दूसरे चरण के प्रत्याशी

बेहट- नरेश सैनी

सहारनपुर नगर- राजीव गुंबर

सहारनपुर- जगपाल सिंह

देवबंद- बृजेश सिंह रावत

रामपुर मनिहारन- देवेंद्र

गंगोह- श्री कीरत सिंह गुर्जर

नगीना- डॉ. यशवंत

बरहाकोट- सुकांत सिंह

नरहौट- ओमकुमार

बिजनौर- शुचि मौसम चौधरी

चांदपुर- कमलेश सैनी

नोहपुर- सीपी सिंह

कांठ- राजेश कुमार चुन्नू

मुरादाबाद नगर- रितेश गुप्ता

कुंदरकी- कमल प्रतापति

चंदौसी- गुलाबो देवी

असमौली- हरेंद्र सिंह रिंकू

संभल- राजेश सिंहल

चमरौआ- मोहन कुमार लोधी

रामपुर – आकाश सक्सेना

मिलट- राजबाला

धनौरा- राजीव सरारा

नौगांव- देवेंद्र नागपाल

हसनपुर- महेंद्र सिंह खडगवंशी

बिसौली- कुशाग्र सागर

बिल्सी- हरीश शाक्य

बदायूं- महेश गुप्ता

शेखपुर- धर्मेंद्र शाक्य

नीलगंज- डॉ. डीसी वर्मा

फरीदपुर- श्याम बिहारी लाल

बरेली- डॉ. अरुन सक्सेना

बरेली कैंट- संजीव अग्रवाल

आंवला- धर्मपाल सिंह

कटरा- वीर विक्रम सिंह

वाया- चेत राम पासी

शाहजहांपुर- सुरेश खन्ना