Bagpat news : डेरे में अब संगत नहीं लगा पाएगा राम रहीम, लोगों के प्रवेश पर रोक लगाएगी पुलिस

Ram Rahim will no longer be able to keep company

बागपत । डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के तीसरी बार 40 दिन का पैरोल लेकर बरनावा आश्रम पहुचने पर रविवार को काफ़ी लोग वहॉ पहुंचे, लेकिन उन्हें अंदर प्रवेश नही दिया।

रोहतक की सुनारिया जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख तीसरी बार 40 दिन का पैरोल लेकर शनिवार को बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पहुचा है। उसके यहॉ आने की सूचना पर रविवार को साध संगत आश्रम पर पहुची, लेकिन डेरे के जिम्मेदार लोगों उन्हें अंदर प्रवेश नही दिया।

साध संगत को उनके द्वारा यूट्यूब चेनल पर कही बात अपने घर पर रहने का पालन करते हुए वापस लौट जाने की अपील की। सीओ बागपत डीके शर्मा ने कहा कि आश्रम पर पुलिस फोर्स के अलावा पीएसी भी लगाई गई। पैरोल के नियमों का सख्ती से पालन कराया जायेगा। अगर नियमों का उल्लंघन किया गया तो कारवाई की जाएगी।

डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह ने रविवार को कार में स्वयं ड्राइविंग करते हुए संपूर्ण डेरे का भ्रमण किया। इस दौरान उसने खेती बाड़ी, जामुन के बाग, फुलवारी, कैंटीन, लंगर घर, पशुशाला को देखा और सेवादारों लोगों को साफ सफाई अभियान चलाने व कोविड के नियमों का पालन करने की बात कही।

advertisement at ghamasaana