छह माह की गर्भवती से दुष्कर्म, मकान दिखाने के बहाने ले गया था आरोपी

1 0

मेरठ। छह माह की गर्भवती महिला को एक शख्स किराए का कमरा दिखाने के बहाने ले गया और उससे दुष्कर्म किया। आरोपी गंगानगर क्षेत्र का रहने वाला है। उसका नाम कंवरपाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

महिला के मुताबिक, उसका अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह मवाना की तरफ जा रही थी, मगर वह रास्ते में ही उतर गई और किराए का मकान देखने लगी। इसी दौरान उसे कंवरपाल मिला। उसने कहा कि वह उसे सस्ता और बढ़िया कमरा दिलवा देगा।

आरोप है कि कंवरपाल उसे गंगानगर क्षेत्र के एक मकान में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर इस आरोपी को पकड़ लिया।

advertisement at ghamasaana