मुजफ्फरनगर। थाना भौराकलां के एक गांव में चार वर्ष की बच्ची के साथ हैवानियत की गई। जिससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भौराकलां के गांव का रहने वाले युवक अंकुश अपने खेत पर काम करने के लिए गया था। वहां पास में ही एक दूसरे गांव की महिला अपने घेर में काम कर रही थी। महिला की चार वर्ष की बेटी पास में ही खेल रही थी। आरोप है कि अंकुश बच्ची को बहला फुसला कर अपने साथ जंगल में ले गया और वहां पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।
बच्ची वहां से किसी तरह से परिजनों के पास पहुंची और उसने मामले की जानकारी दी। बच्ची की हालत भी बिगड़ रही थी। परिजनों ने घटना के बारे में भौराकलां थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ देवव्रत बाजपेयी का कहना है कि बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है और उसे शीध्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

