बलरामपुर में राप्ती नदी खतरे के निशान से ऊपर, 350 गांवों में बाढ़ का कहर

balarampur news

बलरामपुर। बिन मौसम हो रही बरसात यूपी के कई जिलों में भयानक तबाही मचा रखी है। बलरामपुर में भी राप्ती नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। नदी खतरे के निशान से 1.28 मीटर ऊपर पहुंच गई है। इससे करीब 350 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

हालत यह हो गई है कि बाढ़ का पानी शहर के अंदर कई हिस्सों में भर गया है। वहीं हाईवे पर भी कई जगह बाढ़ का पानी आ गया है। जिससे बलरामपुर से बढ़नी होते हुए गोरखपुर के मार्ग पर आवागमन ठप है। राप्ती नदी पर बना चंदापुर तटबंध टूट जाने से दो दर्जन से अधिक गांव में बाढ़ की स्थिति और भी भयावह हो चुकी है।

जिलाधिकारी डॉक्टर महेंद्र कुमार ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में एसडीआरएफ और पीएसी की फ्लड टीम लगाई गई है और जहां से भी सूचना मिलती है वहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इन सबके बावजूद जिस तरह अचानक बाढ़ ने बलरामपुर को अपनी आगोश में लिया है वह अब तक की सबसे बड़ी त्रासदी साबित हो रही है।

advertisement at ghamasaana