मेरठ : आबूलेन में बाउंसरों से पिटता रहा सेवानिवृत्त नेवी अफसर, देखते रह गए व्यापारी

मेरठ। थाना सदर बाजार के आबूलेन में सेवानिवृत्त नेवी अफसर किरायदार और उसके बाउंसरों से पिटता रहा और व्यापारी भी देखते रह गए। नजदीक होने के बावजूद पुलिस भी एक घंटे बाद पहुंची, तब तक अराजकता और हंगामा जारी रहा। मामला करोड़ों की संपत्ति के विवाद से जुडा है।

बेगम ब्रिज लालकुर्ती निवासी रजनीश कुमार का आबूलेन में दो मंजिला भवन है। इसमें कई दुकानें हैं। प्रथम तल पर दीपक कुमार निवासी साकेत ने किराये पर लिया है। इसमें दीपक ने फैशन डिजाइनिंग का शोरूम खोला है। रजनीश ने आरोप लगाया कि दीपक भूतल पर भी कब्जा करना चाहता है।

इसी विवाद में रजनीश कुछ सेवानिवृत्त सैन्य साथियों के साथ आबूलेन पहुंचे और शोरूम के बाहर से ताला लगा दिया। इसका पता चलने के बाद ही किरायेदार कुछ बाउंसरों को लेकर पहुंचा और भवन स्वामी को जमकर पीटना शुरू कर दिया। काफ़ी संख्या में व्यापारी जुट गए मगर फिर भी अराजकता जारी रही। करीब एक घंटा बाद पुलिस पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले गई।

advertisement at ghamasaana