मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र में दो अलग.अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। मुरादपुरा गांव के निकट शामली की ओर से आ रही रोडवेज बस ने दो बाइकों में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सामने से आ रहे ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत और दो गंभीर घायल हैं। इसके अलावा पीनना के निकट एक बाइक सवार की भी हादसे में मौत हुई है।

वहीं बागपत में ईपीई पर यमुना के पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी, सूचना पाकर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खैला निवासी 50 वर्षीय बाली पुत्र जसंवत हरियाणा के बहालगढ़ मे प्राईवेट नौकरी करता था ।

वह रोजाना बाईक से आना जाना करता था रात्रि आठ बजे वह बाहलगढ़ से गांव के लिए ईपीई के रास्ते आ रहा था जब वह खेकडा के समीप यमुना नदी के पुल के समीप पहुचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाईक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कागजों के आधार पर उसकी पहचान की और उसके परिजनों को सूचना दी । पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है।