नई दिल्ली। यूक्रेन ने कहा कि लंबाई के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा मालवाहक विमान को रूस ने राजधानी कीव के पास गोस्टोमेल हवाईअड्डे पर गोले दागकर उड़ा दिया है। विश्व के सबसे बड़े मालवाहक विमान एंटोनोव-225 मिरिया को यूक्रेन में ही बनाया गया था और इसके नाम का मतलब ‘सपना’ होता है।
वहीं, अब यूक्रेन की तरफ से कहा गया है कि, इस विमान का मरम्मत करने में अब कम से कमम तीन अरब डॉलर का खर्च आएगा। वहीं, यूक्रेन के राज्य हथियार निर्माता उक्रोबोरोनप्रोम ने कहा कि वह रूस के सामने अपने विमान के ध्वस्त होने के मुद्दे को उठाएगा।
विश्व के सबसे बड़े और विशालकाय मालवाहक विमान का डिजाइन सोवियत संघ के दौरान ही किया गया था, जब यूक्रेन भी सोवियत संघ का ही हिस्सा हुआ करता था। लेकिन आज यूक्रेन ने कहा कि, इसे गोस्टोमेल हवाई अड्डे पर रूसी हमले में ध्वस्त कर दिया गया है, जिसे होस्टोमेल या एंटोनोव हवाई अड्डे पर रखा गया था।
आपको बता दें कि, यूक्रेन को और हथियार भेजने के लिए कीव के पास का हवाई क्षेत्र रूस के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। लिहाजा, रूस यूक्रेन के हवाई अड्डों को बुरी तरह से निशाना बना रहा है। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा रीट्वीट किए गए एक बयान में कहा गया है कि, ‘हम विमान का पुनर्निर्माण करेंगे।
