गोंडा। ये भी सरकारी व्यवस्था की एक बानगी है। साहब गए तो थे ज्ञापन लेने, लेकिन उनकी गाड़ी रास्ते में बंद हो गई। काफी मशक्कत के बाद भी जब नहीं चली तो स्थानीय लोगों ने उसे धक्का देकर स्टार्ट कराया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सरकारी व्यवस्था की जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है।
बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो मनकापुर नायब तहसीलदार की गाड़ी का है। असल में नायब तहसीलदार साहब किसान यूनियन के धरना प्रदर्शन स्थल पर ज्ञापन लेने पहुँचे थे । उनकी गाड़ी मनकापुर के मसकनवा विद्युत उपकेंद्र पर खराब हो गई । ड्राइवर ने काफी मशक्कत की लेकिन वह स्टार्ट नहीं कर पाया।
इसके लिए कुछ लोगों की मदद ली गई। लोगों ने काफी दूर तक धक्का लगाकर गाड़ी को स्टार्ट करवाया । इसके बाद ही नायब तहसीलदार साहब जा पाए। इसका किसी ने वीडियो बना लिया इै और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जो काफी चर्चा में है।

