सहारनपुर। एटीएस ने लखनऊ से अजरूद्दीन नामक एक संदिग्ध आतंकी को पकड़ा है, जो सहारनपुर के कोतवाली मंडी क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है।
सूत्रों के मुताबिक 26 सितंबर को लखनऊ एटीएस ने संदिग्ध लुकमान को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसके नेटवर्क खुलासा हुआ हैए जिसमें पता चला कि लुकमान के साथ दस से ज्यादा संदिग्ध देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैंए जो प्रदेश में सक्रिय हैं। पूछताछ के बाद एटीएस को पता चला कि सहारनपुर के कोतवाली मंडी क्षेत्र निवासी अजरूद्दीन नामक युवक भी लुकमान के साथ देश विरोधी गतिविधियों कें लिप्त है, जो आतंकी संगठनों से युवाओं को जोड़ने का काम कर रहा था।
जिसे लखनऊ से एटीएस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कुछ पेन ड्राइव और वीडियो भी बरामद हुए हैं। यह भी बताया जा रहा है कि वह आतंकी संगठनों के संपर्क में था। वहीं, स्थानीय पुलिस अधिकारियों को इसकी कोई जानकारी नहीं है। एसएसपी डाण् विपिन ताडा कहना है कि एटीएस की कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि अजरूद्दीन नामक युवक को पकड़ा हैए जो सहारनपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

