सहारनपुर। सहारनपुर से आरंभ (बनकर) होकर नंगल डैम को जाने वाली तथा सरसावा में सुबह 6:50 पर पहुंचने वाली ट्रेन रद्द होने के बाद डेली यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर हंगामा कर दिया। इसके पश्चात स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम बात कर सियालदह से जम्मू जा रही एक्सप्रेस ट्रेन का सरसावा स्टेशन पर सुबह 7:15 पर कुछ समय के लिए विशेष स्टॉपेज कराया। परंतु ट्रेन में पहले से ही अत्यधिक भीड़ के कारण यात्री उस ट्रेन में भी नहीं चढ़ पाए। बताया जाता है कि पंजाब में किसान आंदोलन के चलते किसानों ने रेलवे ट्रैक को घेर रखा है जिस कारण ट्रेन रद्द की गई थी।
बता दे की नंगल डैम ट्रेन डेली पैसेंजरों के लिए विशेष है सरसावा से भी रोजाना इसी ट्रेन से सैकड़ो की तादाद में यमुनानगर की फैक्ट्रियों में काम करने वाले तथा यमुनानगर में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थी इसी ट्रेन से यमुनानगर जाते हैं।
इसके साथ ही पीजीआई चंडीगढ़ जाने वाले मरीजों के लिए ये ट्रेन वरदान है। क्योंकि ये ट्रेन अंबाला स्टेशन पर रुकती है उसके बाद अंबाला रेलवे स्टेशन से एक ट्रेन चंडीगढ़ के लिए चलती है जिसमें इस ट्रेन से जाने वाले मरीज बैठते हैं। ये भी गौरतलब है कि जब तक ये नंगल डैम ट्रेन अंबाला नहीं पहुंचती चंडीगढ़ वाले जाने वाली ट्रेन इसका इंतजार करती है।

