नई दिल्ली। एक्ट्रेस सारा अली खान किसी ना किसी वजह से लगातार सुर्खियों में छाई रहती हैं। सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपने ट्रैवल वीडियोज के चलते लगातार लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं।
सारा जहां कहीं भी जाती हैं वहां मौका पाते ही भगवान के मंदिर में मत्था टेकना नहीं भूलती हैं। कई बार इसी वजह से वह ट्रोल भी हो चुकी हैं। लोग बार-बार इसी बात पर सवाल उठाते हैं कि वह लाइमलाइट में बने रहने के लिए ऐसा करती हैं लेकिन इस बार कुछ अलग हुआ है।
दरअसल इन दिनों सारा अपनी अपकमिंग फिल्म गैसलाइट (Gaslight) की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग गुजरात में चल रही है और यहीं के एक मंदिर में सारा अली खान भगवान भोलेनाथ के दर्शन करती हुई नजर आई हैं। इस बार लोगों ने उनकी खूब तारीफ की है।

