सहारनपुर में दो डंपरों के बीच में फंसकर स्कूटी सवार किशोर सहित दो की मौत

accident

सहारनपुर । छुटमलपुर मंगलवार की देर रात कस्बे के बीचो बीच देहरादून हाईवे पर मस्जिद के सामने खनन सामग्री से भरे दो डंपरों के बीच आकर स्कूटी सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से भाग खड़े हुए।

थाना क्षेत्र में हादसा रात 10:15 बजे हुआ। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर भादो निवासी सरफराज (18 ) पुत्र कुर्बान चैंपियन और जुबेर (17 ) पुत्र यामीन स्कूटी से छुटमलपुर बाजार में आ रहे थे। जब ये देहरादून रोड पर जामा मस्जिद से थोड़ा आगे पहुंचे तो इनके पीछे चल रहे खनन सामग्री से भरे डंपर ने इन्हें टक्कर मार दी। इनके ठीक सामने भी खनन सामग्री से भरा एक डंपर चल रहा था।

दोनों डंपरों के बीच बुरी तरह कुचले जाने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हादसे को अंजाम देने वाले दोनों वाहनों के चालक डंपरों को मौके पर छोड़कर भाग खड़े हुए। सूचना के बाद ज्योति किरण पुलिस चेक पोस्ट से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और खासी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों में फंसे युवकों के शवों को बाहर निकाला।

स्कूटर भी चकनाचूर हो गया। दुर्घटना के बाद लोगों ने वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। किसी तरह पुलिस ने स्थिति पर काबू किया।

advertisement at ghamasaana