शामली। पूर्वी यमुना नहर पटरी मार्ग पर भनेड़ा उद्दा व खेड़ागदाई गांव के बीच दो बाइकों की भिड़ंत में पांच वर्षीय मासूस के समेत चार लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज ‌‌दिए।

कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी मुर्सलीम अपने भांजे 5 वर्षीय भांजे इलाही के साथ सहारनपुर की ओर जा रहे थे। दूसरी ओर से सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र के गांव ढायकी निवासी तिरसपाल व नीटू शामली की ओर आ रहे थे। भनेड़ा उद्दा व खेड़ागदाई गांव के बीच दोनों बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

चारों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा, एसपी अभिषेक व थाना पुलिस पहुंच गई। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई। वह घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।