शरद बने बस्ती नगर मण्डल उपाध्यक्ष

7 0

बस्ती । भाजपा नगर कार्यकारिणी के 17 पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। जिसमें शरद सिंह रावत को मण्डल उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह जानकारी भाजपा नगर उपाध्यक्ष कुलदीप अग्रहरि ओमी ने दी ।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कार्यसमिति सेक्टर संयोजक बूथ अध्यक्ष के बीच प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि महेश शुक्ला जिलाध्यक्ष, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, अनूप खरे, गिरीश पांडे, प्रत्यूष शुक्ला, सरोज बाबा आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर शरद सिंह रावत ने कहा की उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है। उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश करेंगे ।

बैठक में नगर उपाध्यक्ष डब्बू श्रीवास्तव, जीवन चौधरी लारा, संध्या दीक्षित, रवि पासवान, नगर महामंत्री सुभाष श्रीवास्तव डब्लू,डा०अरविन्द चौधरी , नगर मंत्री अमरदीप पाण्डेय, अशोक श्रीवास्तव,शाशि मिश्रा, संदीप कन्नौजिया, संजय गुप्ता,कोषाध्यक्ष अमर चन्द्र गुप्ता, मिडिया प्रभारी उत्कर्ष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

advertisement at ghamasaana