सहारनपुर में पीएनबी के एटीएम में शार्ट सर्किट से लगी आग, जलकर राख हो गए लाखों रुपये

pnb atm_saharanpur news

सहारनपुर । छुटमलपुर में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही सीएफओ और एफएसओ भी फायर ब्रिगेड की एक गाडी के साथ मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा लाखों का नुकसान हो सकता था।

थानाध्यक्ष फतेहपुर प्रमोद रावल ने बताया‌ कि सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक छुटमलपुर नगर पंचायत क्षेत्र के फतेहपुर भादो ‌स्थित पीएनबी के एटीएम कक्ष से धुंआ निकलता देख पडौसियों ने पुलिस और बैंकर्मियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहां मौजूद आग बुझाने के सिलिंडर से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक वायरिंग ने आग पकड़ ली। इसी बीच सहारनपुर से सीएफओ प्रताप सिंह और एफएसओ रिषभ पंवार फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसी दौरान शाखा प्रबंधक रव‌िंद्र कुमार और बैंककर्मी भी मौके पर पहुंच गए।

शाखा प्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया कि आग से एटीएम मशीन को नुकसान पहुंचा है। कुछ वाय‌रिंग भी जली है लेकिन स्टांग रुम और अभिलेख पूरी तरह सुरक्षित हैं। एटीएम मशीन के लिए अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। आग से बैंक कार्य प्रभावित नहीं हुआ है। सामान्य दिनों की भांति काम शुरु कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।

advertisement at ghamasaana