गनेशपुर/बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर चौकी अंतर्गत सनराइजर्स कान्वेंट स्कूल वार्षिक उत्सव के दौरान में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई।
जानकारी के अनुसार गनेशपुर नगर पंचायत के मंझारिया के युवकों और कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौला व विशुनपुरा गांव के युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते गोलीबारी तक पहुंच गया। घटना में राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, फायरिंग से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि गनेशपुर चौकी प्रभारी सचिन्द्र मामले को दबाने और लीपापोती में जुटे हुए हैं। घटना के बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्रीय लोग मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
