साहब ! पति नाजुक अंगों को सिगरेट से जलाता है, महिला की व्यथा सुन अधिकारी भी हो गए हैरान

rape
0 0

मुरादाबाद। दहेज उत्पीड़न की शिकार एक महिला की आपबीती सुनकर एसएसपी तक हैरान रह गए। महिला ने एसएसपी को बताया कि ससुराल वाले दहेज के लिए उसको शारीरिक यातनाएं दे रहे हैं। उसका पति उसके नाजुक अंगों को सिगरेट से जला देता है। जो वह बर्दाश्त करती रही। हद तो तब हो गई, जब उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने जब इसकी शिकायत की तो उसे तलाक देने की धमकी दी गई। एसएसपी बबलू कुमार ने इस मामले में जांच कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।

पीड़ित महिला ने एसएसपी को बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ उसका निकाह हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल के लोग दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। देवर गलत नजर रखता था, जबकि दूसरा देवर मौका मिलते ही घर में छेड़छाड़ करने लगता था। महिला ने आरोप लगाया कि बीते चार दिसंबर की रात उसके कमरे में अचानक देवर घुस आया। उसने मारपीट करने के साथ ही उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

उसने जब इसकी शिकायत पति से की तो उसने न केवल उसके साथ मारपीट की बल्कि सिगरेट से उसके नाजुक अंग को जला दिया। महिला ने बताया कि पति ने उसे धमकी भी दी कि यदि उसने इसकी शिकायत की तो उसे तीन तलाक देकर छोड़ देगा। एसएसपी बबलू कुमार ने इस मामले में सिविल लाइंस थाना प्रभारी रवीन्द्र प्रताप सिंह को जांच कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।

advertisement at ghamasaana