गोंडा। अभी कुछ दिन पहले रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार था। जिस बहन ने अपने भाई की कलाई में रक्षासूत्र बांधते हुए दीर्घायु की कामना की थी, वहीं बहन हत्यारिन बन प्रेमी संग मिलकर भाई की हत्या कर दी।
गोंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र में चौकाने वाला खुलासा हुआ हैं। जहां प्रेम प्रसंग के चलते बहन ने प्रेमी संग मिलकर चौथी कक्षा में पढ़ रहे अपने भाई दीपक की हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए बहन ने अपने प्रेमी व उसके पिता की मादत से भाई का शव बिसुही नदी में बहा दिया था। पुलिस ने इस मडर केस का खुलासा करते हुए हत्यारोपी बहन और उसके प्रेमी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है।
धानेपुर थाना क्षेत्र सीरबनकट गांव के मजरा जनाबनकट के रहने वाले राजकुमार सिंह के 12 वर्षीय बेटा दीपक सिंह अचानक घर से लापता हो गया। परिवार वालों ने काफ़ी छानबीन की लेकिन दीपक का कुछ पता नहीं चला था। दो दिन बाद मंगलवार को दीपक का शव बिसुही नदी में बहता मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटा कर हत्या का मामला सामने आया था।
पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि गांव के ग्राम प्रधान मेवाराम वर्मा के बेटे अमन से अफेयर चल रहा था। अमन अक्सर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आया करता था। यह बात दीपक को खटकती थी। रविवार को जब वह घर पहुंचा तो उसकी बहन व अमन को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। खुद को बचाने के लिए दोनों ने दीपक को धर दबोचा और उसका गला दबा कर हत्या कर शव को कमरे में छिपा दिया।
परिवार व गांव वालो ने मिलकर दीपक की काफ़ी ख़ोज की लेकिन दीपक का कुछ पता नहीं चल। सभी लोगों थक कर सो गए। मौका पा कर मृतक की बहन अपने प्रेमी व उसके पिता के साथ मिलकर शव को बिसुही नदी में फेंक दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि अमन व उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि प्रधान मेवाराम वर्मा की तलाश की जा रही है।
